Wednesday, April 24, 2024
Google search engine
HomeBusinessऐक्रेलिक बटन बनाने का बिज़नेस कैसे शुरु करें पूरी जानकारी (How to...

ऐक्रेलिक बटन बनाने का बिज़नेस कैसे शुरु करें पूरी जानकारी (How to Start Acrylic Buttons Making Business )

How to Start Acrylic Buttons Making Business

Acrylic Buttons का उपयोग  रेडीमेड गारमेंट बनाने वाले  व्यापार में बहुत अधिक उपयोग किया जाने वाला प्रमुख वस्तु है।

और यह कमीज, पेंट , शर्ट या  जैकेट इत्यादि पहनें जाने वाले कपड़ों में ऐक्रेलिक बटन का अधिक प्रयोग किया जाता है। ऐक्रेलिक बटन का अधिक डिमांड के कारण इसका प्रोडक्शन भी अच्छे लेवल पर किया जा रहा है । 

Acrylic Buttons Making Business Kya hai:

यह  Acrylic Poly (methyl methacrylate) एक तरह का Plastic ही होता है। फैशन डिजाइनिंग व कपड़ा उद्योगों में बटन का प्रयोग कपड़े के एक परत से दुसरे परत को जोड़ने के लिए प्रयोग किया जाता है। कपड़े के लिएButtons के बनाने के लिए कच्चे माल के तौर पर सबसे अधिक प्लास्टिक प्रयोग किया जाता है, और पर्स, बैग इत्यादि में कुछ परिस्थितियों में लकड़ी, धातु व चुम्बक का प्रयोग किया जाता है। इस समय चमड़ा उद्योगों एवं कपड़ा उद्योग में  Zippers, चुम्बक, वेल्क्रो इत्यादि भी प्रयोग किया जा रहा है। पर सबसे अधिक बटन का ही  प्रचलित है। जब कोई व्यापारी व्यवसायिक रुप में ऐक्रेलिक शीट से बहुत अधिक मात्रा में  बटन का उत्पादन करके अपनी आय को अर्जित करता है तो उसे Acrylic Buttons Making Business कहते है.

प्लास्टिक से बटन बनाने की बिधियां-

प्लास्टिक से Buttons  दो प्रकार की विधियां से मुख्यरुप से बनाई जाती है।

  1. Acrylic Sheet की Cutting Die Punching कि प्रक्रिया के द्वारा बटन बनाना।
  2. Urea Compression Moulding कि प्रक्रिया के द्वारा बटन बनाना।

Button Making Business के इस पोस्ट में  पहली विधि के द्वारा बटन बनाने की पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

एक्रेलिक बटन बनाने का बिजनेस शुरु करने के लिए जरुरी चीजे (Required Machinery and Raw Materials to start Buttons Making) :

 Acrylic buttons making business  में कच्चें माल के रुप में प्रयोग किये जाने वाला पदार्थ Acrylic Sheets है।

वर्तमान समय में बटन बनाने के लिए सेमी ऑटोमेटिक मशीन व फुल ऑटोमेटिक मशीन बाजार में उपलब्ध है।  बटन बनाने के व्यापार में प्रयोग होने वाली उपकरण व मशीनों व अन्य जरुरी चीजों की लिस्ट निम्न प्रकार से है।

  1.  Acrylic Sheet को काटने की मशीन (Acrylic Sheet cutting machine)
  2.  ड्रिल मशीन (Drilling machine) 
  3.  बटन के किनारों को ग्राइंड करने की मशीन (Grinding machine) 
  4.  बटन पर छेद करने की मशीन (Hole Maker) 
  5. पैकेजिंग मटैरियल 

Manufacturing Process of Acrylic buttons: 

Acrylic Sheets से बटन बनाने की प्रक्रिया बहुत ही  सरल  है | लेकिन मेरी सलाह है कि अगर आप अपने बिजनेस में सफलता निश्चित करना चाहते है तो  किसी प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण लेने के बाद ही अपने व्यापार को शुरु करें  या फिर जो बटन बनाने वाली मशीन  विक्रेता भी अपने ग्राहकों को प्रशिक्षण ले सकते है।

  1.  सबसे पहले बाज़ार से कच्चे माल के रुप में प्रयोग किए जाने वाला पदार्थ Acrylic Sheets को खरीद लिया जाता है।  
  2.  उसके बाद कटिंग मशीन की सहायता से बटन के साइज़ के आधार पर Sheet को काट लिया जाता है।
  3.  उसके बाद छेंद करने वाली मशीन की सहायता से बटन में छेंद कर दिया जाता है।
  4.  अब ग्राइंडिंग मशीन की सहायता से बटन के किनारों को फिनिश किया जाता है।
  5. उसके बाद बटन पर  डिजाईन को उभारा जाता है। 
  6. उसके बाद अब बटन पर पोलिशिंग किया  जाता है |
  7.  अब पोलिश किए गए बटन को बॉक्स में पैकेजिंग करके मार्केट में बेचकर कमाई किया जाता है।

 Acrylic Buttons की गुणवत्ता के लिए  Bureau of India Standard द्वारा कोई IS specifications निर्धारित नहीं किया गया  हैं | लेकिन Plastic Buttons thermosetting के लिए BIS  ने  IS : 1461 – 1966 और IS : 8543 (Part XIII/Sec.I) – 1977 निर्धारित है |

 ऐक्रेलिक बटन बनाने का मार्केट स्कोप (Market Potential in Buttons Making):

हम सभी जानते है कि रोटी, कपड़ा और मकान मनुष्य प्राणी की जिंदा रहने का तीन आधारभूत आवश्यकता है जब तक मनुष्य का जीवन रहेगा हमेशा तीनों की आवश्यकता रहेगा। आप जानते है कि कपड़ा उद्योग के लिए Acrylic Buttons उपयोग किए जाने वाला एक प्रमुख वस्तु है। इसलिए जितना ज्यादा कपड़े का डिमांड होगा उतना ही यह व्यापार फलता-फुलता व कमाई वाला हमेशा रहेगा। अर्थात मनुष्य के जीवन में कपड़े का आवश्यकता आजीवन हमेशा रहेगा ही, उसी तरह इस व्यापार का भी जरुरत हमेशा रहेगा। यह कभी न खत्म होने वाला बिजनेस है। 

और यह  Acrylic Button Making business को  कम लागत Invest करके शुरु किया जा सकता है। इस बिजनेस में प्रयुक्त होने वाली मशीनरी लगभग 2 से 3 लाख रुपए में आसानी से बाजार में उपलब्ध है। अतः Acrylic Button Making Business का मार्केट स्कोप बहुत ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments