Saturday, April 13, 2024
Google search engine
HomeFarmingखाता संख्या क्या होती है? खाता संख्या या खेवट संख्या का विवरण...

खाता संख्या क्या होती है? खाता संख्या या खेवट संख्या का विवरण कैसे खोजें?

खाता संख्या, खेवट नंबर, खाता संख्या क्या होता है, खाता नंबर व खेवट नंबर में क्या- क्या विवरण शामिल होता है?,खाता नंबर को कैसे देंखें ऑनलाइन, (khata number, Khewat Number, Khata Number Online kaise dekhe)

खाता नम्बर / खेवट नंबर (Khata Number)

खाता संख्या को ही खेवट संख्या (Khewat Number) के नाम से जानते है। बहुत सारे प्लाट नंबर (खसरा संख्या) के समुह ही खाता संख्या होता है। खाता संख्या से भूमि के मालिक और उनके कुल प्लाट का विवरण कि जानकारी मिलती है। अगर एक व्यक्ति के पास एक से अधिक प्लाट या खेत होता है तो उसे एक खाता नम्बर दिया जाता है। 

यदि एक से अधिक प्लाटों में सयुंक्त रुप से जमीन के मालिक है तो उन सभी प्लॉट नंबरो को सयुक्त करके एक खाता नंबर दे दिया जाता है। खतियान का क्रमबद्ध नम्बर को ही खाता नम्बर कहलाता है। जमीन की पहचान खेसरा नम्बर या प्लाट नम्बर से कि जाती है। खाता नंबर से किसी भूमि मालिक का और उस मालिक  के पास कितनी जमीन है यह जानकारी होती है। जबकि खसरा नंबर सिर्फ गाटा नंबर या प्लाट नंबर को ही बताता है।

जैसे-  मानलिजिए कि खाता नंबर 1  में 4 भाई संयुक्त रुप से मालिक है। और अब अगर खाता नंबर 1 मे एक भाई खाता नंबर 2 के जमीन मालिक को जमीन बेच देता है। तो उस जमीन का दाखिल खारिज होने के बाद , नए जमीन मालिक का नाम खाता नंबर 1 और खाता नंबर 2 में अपडेट किया जाएगा।

खाता नंबर व खेवट नंबर में क्या- क्या विवरण शामिल होता है?

  1. भूमि के प्रकार
  2. ग्राम का नाम 
  3. जिला का नाम होता है
  4. तहसील
  5. फसली वर्ष
  6. जमीन के खातेदार का नाम 
  7. खसरा संख्या/ प्लाट नंबर / सर्वे नंबर 
  8. जमीन का क्षेत्रफल

ये पढ़ें –

प्लाट नंबर क्या है?

भूमि मापन में प्रयोग होने वाले नंबर की जानकारी

अमीन के गुण क्या होने चाहिए

खाता नंबर को कैसे देंखें ऑनलाइन

यदि आपके जमीन का आपको खसरा संख्या , प्लाट नंबर, सर्वे नंबर या खाता संख्या नहीं पता है, तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरुरत नहीं है।इस समय भारत के लगभग सभी राज्य अपने भूमि रिकार्ड व राजस्व विभाग की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए वेबसाइट को लांच किया है जिसके सहायता से आप बड़ी आसानी से खसरा संख्या , प्लाट नंबर, सर्वे नंबर या खाता संख्या प्राप्त कर सकते है। आप ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपने नाम डाल कर खोज सकते है कि आपके जमीन का खसरा संख्या , प्लाट नंबर, सर्वे नंबर या खाता संख्या क्या है । पहले के समय में आपको ये जानकारी प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग के सरकारी कार्यालय में जाकर फार्म भरना होता था। लेकिन इस समय लगभग सभी राज्य डिजिटल हो गये है।   भारत के कई राज्यों के वेबसाइट का लिस्ट दिया गया है। जिसपर जाकर आप ऑनलाइन खसरा संख्या , खाता संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

राज्य का नामवेबसाइट की लिंक
असमhttps://revenueassam.nic.in/
आंध्र प्रदेशhttps://meebhoomi.ap.gov.in/
उड़ीसाhttp://bhulekh.ori.nic.in/
उत्तर प्रदेशhttp://upbhulekh.gov.in/
उत्तराखंडhttp://bhulekh.uk.gov.in/
कर्नाटकhttps://www.landrecords.karnataka.gov.in/
केरलhttp://erekha.kerala.gov.in/
गुजरातhttps://anyror.gujarat.gov.in/
गोवाhttps://egov.goa.nic.in/
छत्तीसगढhttps://bhuiyan.cg.nic.in/
झारखंडhttps://jharbhoomi.nic.in/
तमिलनाडुhttps://eservices.tn.gov.in/eservicesnew/home.html
तेलंगानाhttps://dharani.telangana.gov.in/
दिल्लीhttp://www.dlrc.delhi.gov.in/
पंजाबhttp://jamabandi.punjab.gov.in/
पश्चिम बंगालhttps://banglarbhumi.gov.in/
बिहारhttp://bhumijankari.bihar.gov.in/
मणिपुरhttps://louchapathap.nic.in/
मध्य प्रदेशhttps://mpbhulekh.gov.in/
महाराष्ट्रhttps://bhulekh.mahabhumi.gov.in/
राजस्थान http://apnakhata.raj.nic.in/
हरयाणाhttps://jamabandi.nic.in/
हिमाचल प्रदेशhttps://lrc.hp.nic.in/

खाता नंबर ऑनलाइक कैसे देंखें?

सबसे पहले आप जिस राज्य में है वहाँ की ऊपर दिए गए लिस्ट में से वह वेबसाइट को अपने ब्राउजर में खोलिए।
उसके बाद अपने जिला को चुनें।
उसके बाद  तहसील को चुनें।
उसके बाद अपने गाँव को चुनें।
फिर खाताधारक का नाम या खसरा संख्या को सेलेक्ट करें।
अब आप अपना नाम या खसरा संख्या डालकर खोलें।
अब आपके जमीन का खाता नंबर सहित अन्य जानकारी प्राप्त होगी

नाम की सहायता से खसरा नंबर कैसे देंखें?

सबसे पहले आप जिस राज्य में है वहाँ की ऊपर दिए गए लिस्ट में से वह वेबसाइट को अपने ब्राउजर में खोलिए।
उसके बाद अपने जिला को चुनें।
उसके बाद  तहसील को चुनें।
उसके बाद अपने गाँव को चुनें।
फिर खाताधारक का नाम 

घर का खसरा नंबर व खाता नंबर कैसे पता करें?

प्रश्न संख्या 2 में इसका उत्तर दिया गया है।

जमीन का खाता खसरा नंबर कैसे देखें?

 आप जिस भारत के जिस राज्य की खाता खसरा नंबर देखना चाहतें है। उसका वेबसाइट को खोलिए।
जिला जुनें.
तहसील चुनें।
गाँव चुनें।
अब आप भूमि खाता धारक का नाम या खसरा संख्या या खाता संख्या डालकर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते है।



केवट नंबर क्या होता है?

खाता संख्या को ही खेवट नंबर कहते है। प्लाट नंबरों के समुह को खेवट नंबर कहते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments